फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के राज में लाठियां चलाकर अपमानित किए किसान : चंद्रमोहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला/रायपुररानी। पंचकूला में किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर कांग्रेस के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने मौजूदा गठबंधन सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह सरकार का एक अनुभवहीन होने का उदाहरण है। पंचकूला में कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे निर्दोष किसानों पर पुलिस की ओर से लाठी चलाकर उनका अपमान किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान लगभग 190 दिनों से चंडीमंदिर व जलौली टोल प्लाजा पर शांतिपूर्ण ढंग से धरने पर बैठे हुए हैं। 5 जून को जब किसानाें ने कृषि कानूनों को बने एक साल के पूरा होने पर भाजपा विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा कार्यालयों के बाहर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाने को लेकर पंचकूला व कालका हलके से आए किसानों पर पुलिस की ओर से बल प्रयोग कर उनको रोका गया जोकि सरकार व प्रशासन की अनुभवहीनता दर्शाता है। उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि किसानाें के साथ षड्यंत्रकारी नीति चलाना बंद करे, क्योंकि आंदोलन करना लोकतंत्र में सभी का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें