फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पानी के मुद्दे व सहकारी समितियों की रक्षा के लिए किसानों ने मोर्चा लगाने का किया ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के प्रधान बलबीर सिंह राजेवाल ने ऐलान किया कि जल्द पानी के मुद्दे व सहकारी समितियों की रक्षा के लिए किसानों की तरफ से मोर्चा लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण पंजाब का पानी खत्म हो रहा है। इसके साथ ही सहकारी समितियां तबाह हो रही है। पानी और समितियों की रक्षा के लिए किसान आवाज बुलंद करेंगे और मोर्चे का जल्द ही विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा। राजेवाल मंगलवार को प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंजाब में भूजल लगातार गिर रहा है। जिसको बचाने के लिए नहरी पानी का उपयोग बढ़ाने की जरूरत है। पानी के मुद्दे पर सभी दल सिर्फ राजनीति करने में लगी हैं और कोई इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा के बीच पानी को लेकर सभी समझौते पर दोबारा से विचार करना चाहिए। मौजूदा हालात के हिसाब से पानी का बंटवारा किया जाना चाहिए। पहला राजस्थान को पानी देने पर पंजाब को जरुरत पड़ने पर पानी दिया जाता था लेकिन वो बंद कर दिया गया है। उन्होंने पंजाब सरकार से अपील की कि वह बीबीएमबी में पंजाब के सदस्यों को शामिल करने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाए। राजेवाल ने कहा कि सहकारी समितियों में अलग-अलग घपलों को लेकर सीएम मान को पत्र लिखा है। पहले भी सीएम से इन घपलों की जांच कराने की मांग की गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें