फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: हाईवे जाम, वाहन चालक परेशान

विज्ञापन
पंचकूला माजरी चौक पर लगा जाम। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। कृषि कानूनों के विरोध में किसान यूनियनों के आंदोलन को लेकर पंचकूला में वीरवार को माजरी चौक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने पंचकूला में धारा-144 लगाई थी। पुलिस की तरफ से कालका-शिमला हाईवे पर बेरिकेड लगाकर नाकाबंदी की गई थी। इसके अलावा शहर के अंदरूनी मार्गों पर भी पुलिस की तरफ से गश्त की जा रही थी। वीरवार को शहर के नाकों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। शहर के अंदर शांति व्यवस्था बनी रही। वहीं बरवाला, रायपुररानी समेत अन्य जगहों पर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रही।
विज्ञापन

पंचकूला के माजरी चौक के पास जाम की स्थिति बनी रही। पंजाब, हरियाणा से आने-जाने वाले वाहनों की संख्या बढ़ने से सभी लोगों को परेशानी हुई। इसके बाद जाम बना रहा। शहर की अंदरूनी सड़कों पर यातायात सामान्य रहा है। वीरवार को सुबह से ही प्रशासन ने दिल्ली कूच करने वाले किसानों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया था। पंचकूला में प्रवेश से लेकर पंचकूला से निकलने तक के रास्तों पर नाके लगा दिए गए। किसान आंदोलन को लेकर पंचकूला में बुधवार को रायपुररानी के साथ ही बरवाला और पंचकूला- चंडीगढ़ और पंचकूला शिमला कालका मार्ग पर चेकिंग चलती रही।
पंचकूला में किसान आंदोलन को लेकर धारा -144 लगाई गई। इस दौरान पंचकूला समेत जिले में नौ नाके लगाए गए। इस दौरान नाके पर 71 पुलिस कर्मियों को लगाया गया। किसान आंदोलन को रोकने के लिए नौ नाके लगाए गए। हर प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए पंचकूला में तीन कंपनियां अलग से लगा दी गई हैं। पुलिस की ओर से पंचकूला में पचास से ज्यादा स्टाफ अलग से तैनात किया गया है। पंचकूला जिले के रायुपररानी, बरवाला के साथ कई अन्य स्थानों पर पुलिस ने भारी बेरिकेडिंग कर दी है और लगातार वाहनों की चेकिंग की जा रही है। शहर में शांति व्यवस्था बनी रही है।
विज्ञापन

सभी बार्डर किए गए हैं सील
पंचकूला पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा ने बताया कि पंचकूला के सभी बार्डर एरिया सील कर दिए गए हैं। सभी जगह वाहनों की चेकिंग की गई है। पंचकूला के एसीपी सतीश कुमार ने नाकेबंदी का दिनभर जायजा लिया गया। पंचकूला के साथ लगते पंजाब के सभी बार्डर सील किए गए हैं। पंचकूला के डीसी मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि शहर में शांति का माहौल बना रहा।
पुलिस की तरफ से धारा-144 लगाकर शहर में नाकाबंदी की गई है। नाकों पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। पंचकूला में पुलिस, प्रशासन ने मीटिंग के बाद हर आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। - मोहित हांडा, उपायुक्त, पंचकूला पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें