पंचकूला। ई रिक्शा को गाड़ी से टक्कर मारने के बाद विरोध करने पर आठ लोगों ने एक परिवार पर हमला कर पिटाई कर दी। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
सेक्टर-26 निवासी कमला ने पुलिस को बताया कि उनके घर के बाहर ई रिक्शा खड़ा था। तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए आए सन्नी ने ई रिक्शा को टक्कर मारकर तोड़ दिया। इस बात का कमला ने विरोध किया तो सन्नी माफी मांगकर चला गया। 26 फरवरी को आरोपी सन्नी अपने दोस्त आरोपी दीपू, राजू, सुभाष, सोमबीर, टिल्लू, किशन और शिवनंद के साथ आया और परिवार पर हमला कर दिया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सन्नी, दीपू, राजू, सुभाष, सोमबीर, टिल्लू, किशन और शिवनंद पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।