फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: बीबी जागीर कौर के समर्थन में आए सुखदेव ढींडसा, कहा-बादलों के विरोध के कारण पार्टी से निकाला

Fri, 04 Nov 2022 01:33 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बीबी जागीर कौर ने कहा कि फिलहाल उन्होंने किसी अन्य पार्टी में जाने के बारे में नहीं सोचा है और वह अब भी अकाली दल की वफादार सिपाही हैं। बीबी जागीर कौर ने कहा कि उन्होंने कभी पार्टी प्रधान सुखबीर बादल या अकाली दल के खिलाफ कोई शब्द नहीं कहा और न ही कोई ऐसा काम किया है, जिससे पार्टी को नुकसान पहुंचता।
विज्ञापन
बीबी जागीर - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की अनुशासन समिति की ओर से सीनियर नेता बीबी जागीर कौर को निलंबित किए जाने के अगले ही दिन जागीर कौर ने साफ कर दिया कि वह एसजीपीसी के अध्यक्ष पद का चुनाव जरूर लड़ेंगी। वहीं शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के प्रधान सुखदेव सिंह ढींडसा ने जागीर कौर के चुनाव लड़ने संबंधी फैसले का समर्थन करते हुए कहा है कि सुखबीर बादल की पंथ विरोधी नीतियों का जो भी विरोध करता है, उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है।

विज्ञापन


गुरुवार को एक प्रेस बयान जारी करते हुए सुखदेव सिंह ढींडसा ने कहा कि बीबी जागीर कौर ने भी सुखबीर बादल की नीतियों का विरोध किया तो उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। ढींडसा ने एसजीपीसी के सभी सदस्यों से अपील की है कि वह 9 नवंबर को प्रधान व अन्य पदों के लिए हो रहे चुनाव में जमीर की आवाज सुनते हुए बादल परिवार के खिलाफ वोट डालें। उन्होंने कहा कि बीबी जागीर कौर ने सुखबीर बादल की अशिष्टता और तानाशाही रवैये का विरोध कर गलत नहीं किया है। जागीर कौर ने सुखबीर से लिफाफा संस्कृति को समाप्त करने और लोकतांत्रिक तरीके से एसजीपीसी अध्यक्ष चुने जाने की अपील की थी। इसके जवाब में उन्हें पार्टी से ही सस्पेंड कर दिया गया।

ढींडसा ने आरोप लगाया कि राजनीति कभी भी धर्म से ऊपर नहीं हो सकती लेकिन सुखबीर बादल शुरू से ही अपने निजी हितों की पूर्ति के लिए पंथ का इस्तेमाल करते रहे हैं। पंथ को बचाने के लिए सुखबीर को साइडलाइन करना जरूरी है और जिस दिन सुखबीर बादल को किनारे कर दिया जाएगा, उस दिन सभी अकाली एक साथ आ जाएंगे। एसजीपीसी और शिअद से बादल परिवार का वर्चस्व खत्म करने के लिए सभी को एकजुट होना चाहिए।
विज्ञापन


फिलहाल किसी दूसरी पार्टी में जाने के बारे में सोचा नहीं : जागीर कौर
शिअद से निलंबित किए जाने के बाद भी बीबी जागीर कौर के तेवर में कोई बदलाव नहीं आया है। उन्होंने वीरवार को साफ कर दिया कि वह हर हाल में एसजीपीसी के प्रधान पद का चुनाव लड़ेंगी। उन्हें अभी तक पार्टी की तरफ से कोई नोटिस नहीं मिला है। नोटिस मिलने के बाद वह उसका जवाब प्रेस कांफ्रेंस के जरिये देंगी।

किसी अन्य पार्टी में जाने के बारे में फोन पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्होंने किसी अन्य पार्टी में जाने के बारे में नहीं सोचा है और वह अब भी अकाली दल की वफादार सिपाही हैं। बीबी जागीर कौर ने कहा कि उन्होंने कभी पार्टी प्रधान सुखबीर बादल या अकाली दल के खिलाफ कोई शब्द नहीं कहा और न ही कोई ऐसा काम किया है, जिससे पार्टी को नुकसान पहुंचता। वह एसजीपीसी प्रधान का चुनाव इसलिए लड़ना चाहती हैं क्योंकि वह इस मामले में ‘लिफाफा कल्चर’ की विरोधी हैं और इस कल्चर को हटाना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें