फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पिंजौर बाईपास का एग्जिट प्वाइंट बना हादसों का कारण, भेजा कानूनी नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लाईओवर, ट्रैफिक लाइट और अलग लेन बनाने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। पिंजौर-सूरजपुर-सुखोमाजरी बाईपास का सुखोमाजरी-बसोला एग्जिट प्वाइंट सुरक्षा इंतजामों की कमी के चलते वाहन चालकों के लिए हादसों का खतरा बना हुआ है। यहां फ्लाईओवर, ट्रैफिक लाइट, संकेतक बोर्ड और रोड मार्किंग नहीं होने से वाहन चालक असमंजस में रहते हैं। हाल ही में गांव बसोला के 31 वर्षीय युवक की यहां सड़क हादसे में मौत भी हो चुकी है।
इस गंभीर समस्या को लेकर शिवालिक विकास मंच हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष विजय बंसल एडवोकेट ने एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में 15 दिनों के भीतर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


विजय बंसल ने अमरावती फ्लाईओवर की तर्ज पर यहां फ्लाईओवर बनाने, पिंजौर जाने वाले वाहनों के लिए अलग लेन, ट्रैफिक लाइट, ब्लिंकर, चेतावनी बोर्ड और ट्रैफिक पुलिस तैनात करने की मांग की है। साथ ही पूरे बाईपास पर स्ट्रीट लाइटें लगाने, रात्रि गश्त शुरू करने और रोड सेफ्टी ऑडिट करवाने की मांग भी रखी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 45 से 50 हजार वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। फरवरी में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को भी ज्ञापन भेजा गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आगामी 1 दिसंबर तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें