रंदीप और अरुण गुप्ता की अर्धशतकीय पारियां, टर्बो वॉरियर्स 142 रन पर ऑल आउट
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। दिल्ली पब्लिक स्कूल में खेले गए रोमांचक क्रिकेट मुकाबले में एवरग्रीन इलेवन ने टर्बो वॉरियर्स को 43 रन से हराकर जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एवरग्रीन इलेवन ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 185 रन बनाए। टीम की ओर से रंदीप ने 61 और अरुण गुप्ता ने 58 रन की शानदार पारी खेली। टर्बो वॉरियर्स की ओर से कार्तिक और अतुल ने 2-2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टर्बो वॉरियर्स की टीम 19 ओवर में 142 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से अमृत पाल सिंह ने सर्वाधिक 41 रन बनाए।
एवरग्रीन इलेवन की ओर से कप्तान सुमित वाली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। पूरे मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अरुण गुप्ता को मैन ऑफ द मैच चुना गया।