पंचकूला। इनरव्हील क्लब ने वीरवार को सेक्टर-10 स्थित एक निजी होटल में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया। इस दौरान पदाधिकारियों का चयन सर्वसहमति से किया गया। इसमें क्लब की प्रधान कुसुम सिंघल, सचिव अनु गर्ग, कोषाध्यक्ष अनुपम जैन, आईएसओ सरोज सिंगला, एडीटर नरेश गुप्ता को चुना गया। इस दौरान क्लब की तरफ से गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सकेतड़ी के दस बच्चों की फीस भी क्लब की तरफ से दी गई।
इस दौरान मंडल की डिस्ट्रिक चेयरमैन गुरप्रीत कौर, विशेष अतिथि सीमा कपूर भी उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों का चयन सही तरीके से किया गया है। इस मौके पर प्रेसिडेंट चुने जाने पर कुसुम सिंघल ने बताया कि क्लब की तरफ से लगातार लोकहित के काम किए जा रहे हैं। इस तरह से हम लोगों की हर मदद करने केे तैयार हैं। क्लब आने वाले समय में जरूरतमंदों की मदद के लिए तैयार रहता है।