फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली शिक्षकों को लगवानी होंगी कोरोना रोधी वैक्सीन की दोनों डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने बच्चों के लिए स्कूल खुलने के साथ ही शिक्षकों के टीकाकरण का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। सभी स्कूली शिक्षकों को कोरोनारोधी वैक्सीन की दोनों डोज लगवानी हाेंगी। विभाग ने अवसर एप पर इसकी व्यवस्था की है। स्कूल मुखिया को दो दिन में टीकाकरण करा चुके शिक्षकों का पूरा ब्योरा देना होगा।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने इस संबंध में सभी स्कूल मुखिया को निर्देश जारी कर दिए हैं। स्कूल मुखिया अवसर एप पर पूरी जानकारी देंगे कि कितने शिक्षकों ने टीकाकरण कराया है। कितने शिक्षकों को पहली डोज लगी है और कितने शिक्षकों को दोनों डोज लग चुकी हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव महावीर सिंह के अनुसार विभाग का लक्ष्य प्रत्येक शिक्षक को वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना है। पारस्परिक संक्रमण का खतरा शून्य हो, इसलिए यह कदम उठा रहे हैं। स्कूल मुखिया को जानकारी देने के लिए दो दिन का समय दिया है। सभी को स्कूलवार जानकारी देनी होगी। स्कूलों को पूरी तरह से बच्चों के लिए खोलने में टीकाकरण महत्वपूर्ण कड़ी का काम करेगा। स्कूल शिक्षा विभाग अवसर एप के जरिए शिक्षकों व बच्चों के तापमान व टीकाकरण का पूरा रिकॉर्ड रखेगा। स्कूलों में कोरोना का कोई भीकेस आने पर विभाग को तुरंत जानकारी मिलेगी। स्कूलों से टीकाकरण का डाटा आने पर अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा जाएगा। जिसमें सभी शिक्षकों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का आग्रह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें