फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोजन : प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में सीरत और कनिष्ठ वर्ग में विराट रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। भारत विकास परिषद् सूरज शाखा द्वारा सामान्य ज्ञान पर आधारित भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में पंचकूला के विभिन्न स्कूलों से 34 बच्चों ने भाग लिया। कनिष्ठ वर्ग में विराट पुनिया ने प्रथम, श्रेया प्रजापति ने द्वितीय और नमनदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में सीरत शर्मा ने प्रथम, काशवी अरोड़ा ने द्वितीय और स्नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता को विभिन्न प्रकार के चक्रों, जैसे करंट अफेयर्स राउंड, रैपिड फायर राउंड, इलिमिनेशन राउंड, टाइब्रेकर राउंड और आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक एवं कंप्यूटर तकनीक से ऑडियो एंड विजुअल राउंड से रोचक बनाया गया। सूरज शाखा के अध्यक्ष अशोक सिंगला ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में देश प्रेम की भावना और अच्छे संस्कार पैदा करना है। साथ ही उन्हें भारत की प्राचीन संस्कृति, धर्म, गौरवशाली इतिहास, भूगोल, विज्ञान, आधुनिक तकनीकी, उद्योग इत्यादि की जानकारी प्रदान करना है।
सूरज शाखा के अध्यक्ष अशोक सिंगला, सचिव बालकिशन कांसल और कर्मठ वालंटियर्स उमा शर्मा, केसी मेहता, अनीता जुनेजा, डॉक्टर सुदर्शन चौधरी, जगन सनेजा, प्रेम सतीजा, अशोक शर्मा, सचिन मित्तल, जेके महाजन, हेमंत बहल, समर्थ बंसल, आशीष बंसल और मेंटर एंड गाइड हरिवंश गुप्ता के अथक प्रयास कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अंत में शाखा सचिव बाल कृष्ण कंसल ने सभी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें