फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोजन : सीएम ने पंचकर्मा कल्याण केंद्र और नेचर ट्रेलस का किया उद्घाटन, मोरनी में नक्षत्र वाटिका, नवग्रह वाटिका और राशि वन की आधारशिला भी रखी

विज्ञापन
मोरनी में नक्षत्र वाटिया का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। मोरनी की पहाड़ियों में मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकर्मा कल्याण केंद्र और नेचर ट्रेलस का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने नक्षत्र वाटिका, नवग्रह वाटिका और राशि वन की आधारशिला भी रखी। इस दौरान हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और वन मंत्री कंवरपाल भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकर्मा आयुर्वेद की सबसे प्रसिद्ध विषहरण प्रक्रिया है, जो औषधीय तेलों की सहायता से यौवन को बरकरार रखती है।
विज्ञापन

औषधीय तेल मालिश और हर्बल उपचार की इस विशेष उपचार पद्धति का हमारे वैदिक शास्त्रों में उल्लेख मिलता है। चरक संहिता के अनुसार भारत में सदियों से यह प्रयोग में लाया जाता है। शिवालिक की हरी-भरी पहाड़ियों की गोद में शांत वातावरण में थापली एक सुरम्य स्थान है। थापली नेचर कैंप के सामने हरीभरी सीढ़ीनुमा खेती इस स्थान की सुंदरता में चार चांद लगा देती है। पंचकर्मा मानव शरीर को गहन रूप से विष हरण चिकित्सा प्रदान करते हैं। इसमें मानव शरीर की शुद्धि या दोष उन्मूलन के लिए पांच तरीके शामिल हैं। वन चिकित्सा की तरह पंचकर्मा प्रकृति चिकित्सा का भी कोई दुष्प्रभाव नहीं होता।
इसी को ध्यान में रखकर विशाल हरेभरे वृक्षों की गोद में थापली नेचर कैंप के अंदर पंचकर्मा वेलनेस सेंटर की स्थापना की गई है। इस केंद्र में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। वन विभाग हरियाणा ने मोरनी की मनोरम पहाड़ियों में प्रकृति पर्यटन की संभावना को तलाशा है। इसमें 11 नेचर ट्रेल्स विकसित किए हैं। ऐसे छोटे गांव और बस्तियों की पहचान की गई है, जहां आगंतुक ग्रामीणों के साथ बातचीत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें