फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: निगम में शामिल होने के छह साल बाद भी वार्ड-1 में सड़कें टूटी, गंदगी आलम

विज्ञापन
विज्ञापन
श्मशानघाट की सफाई नहीं, सीटें टूटी, गलियां बदहाल और अवैध कब्जे
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था चरमराई, टूटी सड़कें व अतिक्रमण से बढ़ी परेशानी 14 करोड़ खर्च के दावे फेल
वार्ड नंबर -1 में आने वाला एरिया - एमडीसी-4, 6, भैसा टिब्बा, सकेतड़ी
वोटरों की संख्या -10742
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नगर निगम में शामिल होने के छह साल बाद भी वार्ड नंबर-1 के हालात बदहाल हैं। पिछले चुनाव में सकेतड़ी को निगम में शामिल किया गया था, जिसमें गांव और सेक्टर दोनों आते हैं लेकिन इसके बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है।
नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था पर 14 करोड़ रुपये खर्च करने का दावा किया था लेकिन जमीनी स्तर पर मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त नहीं हो पाई हैं। वार्ड नंबर-1 के अंतर्गत श्री माता मनसा देवी कॉम्पलेक्स सेक्टर-6, सेक्टर-4, भैसा टिब्बा और सकेतड़ी शामिल हैं। इनमें सबसे खराब स्थिति गांव सकेतड़ी की देखने को मिली, जहां गंदगी का आलम है, सड़कें टूटी पड़ी हैं और श्मशानघाट जैसी संवेदनशील जगह भी उपेक्षा का शिकार है।
विज्ञापन

गांव को निगम में शामिल किए जाने के बाद भी हालात नहीं सुधरे। श्मशानघाट में बेंच टूटी हुई हैं और पानी की टोटियां भी खराब हैं। डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था ठीक से लागू नहीं हो पाई है। सड़कों के किनारे कूड़ा जमा है और गलियों में पानी भरने से समस्या और बढ़ रही है। इसके अलावा अतिक्रमण भी बड़ी समस्या बना हुआ है, जिसे अभी तक हटाया नहीं जा सका है।

श्मशान घाट की सुविधाएं ठीक नहीं
श्मशान घाट में गंदगी का आलम है। बेंच टूटी हुई हैं और टोटियां चोरी हो चुकी हैं, जिन्हें अब तक बदला नहीं गया। निगम में शामिल होने के बाद सुविधाएं बेहतर होने के दावे किए गए थे, लेकिन वे धरातल पर नजर नहीं आते।
-हरजिंदर सिंह, निवासी सकेतड़ी

डोर-टू-डोर कूड़ा नहीं उठ रहा
निगम में शामिल होने के बाद डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के दावे किए गए थे, लेकिन सकेतड़ी में यह व्यवस्था ठीक से लागू नहीं हो पाई है। लोग मजबूरी में कूड़ा सड़कों के किनारे फेंक रहे हैं, जिससे गंदगी और बदबू फैल रही है।
-अमनिंदर लड्डी, निवासी सकेतड़ी

हर जगह अतिक्रमण की समस्या
वार्ड नंबर-1 के सकेतड़ी, भैसा टिब्बा सहित कई क्षेत्रों में अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है। निगम इसे हटाने में विफल रहा है, जिससे लोगों को लगातार परेशानी हो रही है।
- गुरविंदर सिंह, निवासी सकेतड़ी

सेक्टरों में भी सफाई व्यवस्था प्रभावित
नगर निगम ने अभी तक सफाई का काम पूरी तरह अपने हाथ में नहीं लिया है। एचएसवीपी में स्टाफ की कमी के कारण सड़कों पर नियमित सफाई नहीं हो पाती और कूड़ा उठान भी प्रभावित है। डोर-टू-डोर कूड़ा उठान से सेक्टरों को बाहर रखा गया है।
विज्ञापन

- वीरेंद्र ढुल, प्रेसिडेंट, आरडब्ल्यूए, एमडीसी-6

टैक्स लेने के बाद भी सुविधाएं नहीं
निगम टैक्स तो वसूल रहा है, लेकिन सुविधाएं देने में नाकाम है। सेक्टर में आवारा कुत्तों का आतंक है और सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है।
-ओपी सुधा, निवासी एमडीसी-6
कोट
वार्ड नंबर-1 में 35 करोड़ के काम किए गए हैं। गलियां, श्मशानघाट, सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगाए हैं। हमारी ओर से काम करने का पूरा प्रयास नगर निगम के कार्यकाल के दौरान किया गया है। अगर कहीं काम बकाया है तो मैं इसे देखकर पूरा जरूर करवाउंगा।
-नरेंदर लुबाना, पूर्व पार्षद, नगर निगम पंचकूला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें