कालका। श्री राधेश्याम गोशाला के साथ लगती सुखना नदी में सितंबर में तेज बहाव के कारण टूटा करीब 120 फीट लंबा डंगा तीन महीने बाद भी नहीं बन पाया है। इससे गोशाला की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं, नदी के कटाव से कर्मचारियों के मकानों को भी नुकसान पहुंचने का अंदेशा है।
विज्ञापन
गोशाला के प्रधान खुशदेवराज ने बताया कि पानी के तेज बहाव में डंगे का बड़ा हिस्सा बह गया था। कटाव बढ़ने के कारण कर्मचारियों के मकान खाली करवाने पड़े थे। उन्होंने कहा कि प्रशासन को कई बार लिखित शिकायत देने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ।