फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इथियोपियाई और हरियाणा के बीच सहयोग के लिए हस्ताक्षर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा और इथियोपिया लोकतांत्रिक गणराज्य के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने को लेकर सहयोग की रूपरेखा पर हस्ताक्षर किए गए। विभाग के प्रधान सचिव योगेंद्र चौधरी व इथियोपिया की राजदूत डॉ. तिजीता मुलुगेटा ने हस्ताक्षर किए। राज्य के विदेश सहयोग विभाग द्वारा ‘हरियाणा-इथियोपिया निवेश आयोग (ईआईसी)’ की दो दिवसीय बैठक गुरुग्राम और चंडीगढ़ में आयोजित की गई। इसमें मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी, विदेश सहयोग विभाग के लिए सीएम के सलाहकार पवन चौधरी, महानिदेशक अनंत पांडे भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि विभाग द्वारा अक्टूबर 2021 में विदेश मंत्रालय के परामर्श से ‘हरियाणा-अफ्रीका कॉन्क्लेव, सीरीज-1’ आयोजित करने के लिए पहल की जा चुकी है। इस कॉन्क्लेव में इथियोपिया सहित अफ्रीकी महाद्वीप के बारह देशों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। विदेश सहयोग विभाग द्वारा यह इस बार की ‘हरियाणा-इथियोपिया निवेश आयोग (ईआईसी)’ मीट दो क्षेत्रों के बीच एक और विशेष एवं सामयिक जुड़ाव है। उन्होंने बताया कि पहले दिन 6 अप्रैल को गुरूग्राम में ‘इथियोपिया निवेश आयोग’ के एचई डेनियल टेरेसा के नेतृत्व में सात सदस्यीय इथियोपियाई प्रतिनिधिमंडल ने कपड़ा और परिधान के क्षेत्र में हरियाणा के व्यापार प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। इसके बाद 7 अप्रैल को चंडीगढ़ में प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत में इथियोपिया की राजदूत डॉ. तिजीता मुलुगेटा भी शामिल हुई। बैठक के दौरान हरियाणा सरकार के उद्योग और वाणिज्य विभाग के प्रतिनिधियों ने भी हरियाणा में निवेश के अवसरों और हरियाणा और इथियोपिया के बीच संभावित सहयोग पर एक संक्षिप्त प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें