फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में महामारी फैलाव का खतरा, दस दिसंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

Sat, 28 Nov 2020 10:48 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। नए संक्रमण के मामलों के साथ-साथ कोरोना की वजह से मरने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। मौजूदा हालातों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने हरियाणा के स्कूलों को 10 दिसंबर तक बंद करने का आदेश दिया है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह निर्देश हरियाणा शिक्षा विभाग को दिए हैं।

विज्ञापन


बताते चलें कि प्रदेश में दिवाली के बाद सरकार ने सरकारी स्कूलों को कोविड नियमों का पालन करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय के इस संदर्भ में जारी दिशा-निर्देशों के दायरे में खोलने की इजाजत दे दी थी। अधिकतर निजी स्कूलों ने तो अपने स्कूल खोलने से परहेज रखा।

मगर सरकारी स्कूल खोल दिए गए। जिसके कुछ दिन बाद ही काफी संख्या में स्कूली छात्र कोरोना ग्रस्त हो गए। जिसके चलते स्कूलों को 30 नवंबर तक तुरंत बंद करवाकर उसकी समीक्षा की गई। अब समीक्षा के बाद हरियाणा स्वास्थ्य मंत्रालय ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि महामारी के मौजूदा परिस्थितियों के चलते 10 दिसंबर तक हरियाणा में स्कूल बंद रहेंगे। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि अभी छात्रों की सेहत को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाया जा सकता। इसलिए प्रदेश के स्कूलों को दस दिसंबर तक बंद रखने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें