फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण : सड़क तक पहुंचा शोरूम का सामान, अब लग रहा जाम

विज्ञापन
सड़क के खड़े वाहन। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पिंजौर। पिंजौर-कालका रोड पर अबदुल्लापुर कॉलोनी के समीप शोरूम मालिकों ने अतिक्रमण कर अपने शोरूम का सामान सड़क तक पहुंचा दिया है। इस कारण खरीदार और अन्य लोग अपने वाहन सड़क पर ही पार्क कर देते हैं। इससे रोजाना जाम लग रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि जब शहर में किसी वीआईपी का आना हो या शहर से गुजरना हो तो ट्रैफिक विभाग और पुलिस यातायात नियंत्रण को लेकर पूरी तरह संवेदनशीलता से काम करती है। परंतु अन्य दिनों में दुकानदारों की ओर से दुकानों के आगे किए अतिक्रमण से यातायात संचालन में पैदा हो रही अड़चन की ओर पुलिस का ध्यान नहीं जाता। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दुकानदारों की ओर से किए अतिक्रमण से यातायात में बाधा पहुंचती है। इसलिए सड़क पर वाहनों को खड़े करने वाले वाहन चालकों और अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाए।
वीआईपी के आने पर मुस्तैद रहती है ट्रैफिक पुलिस
यातायात संचालन में अवरोध पैदा कर रहे रोड पर खड़े वाहनों को अक्सर बाइक राइडर और ट्रैफिक पुलिस देख कर भी अनदेखा कर देती है परंतु किसी वीआईपी के शहर में आने पर ट्रैफिक पुलिस एकदम मुस्तैद दिखाई देती है। बुधवार को भी पिंजौर स्थित व्हाइट कैसल में पूर्व मंत्री और सीएम के राजनीतिक सलाहकार ने एक कार्यक्रम में शिरकत करनी थी। इस दौरान सड़क पर खड़े वाहन या ट्रैफिक संचालन में बाधा बन रहे वाहनों को कर्मी सड़क से हटाते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
नियमों की अवहेलना करने वालों के लगातार चालान किए जा रहे हैं जो भी वाहन सड़क पर खडे़ पाए जाएंगे उनको जब्त किया जाएगा।
-राम कुमार, एसआई, ट्रैफिक इंचार्ज पिंजौर-कालका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें