फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। बुधवार को कर्मचारी व मजदूर संगठन हड़ताल पर रहे। इसी के मद्देनजर हरियाणा रोडवेज सब डिपो कालका के गेट के समीप रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर बैठे दिखे। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। वहीं इस दौरान किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो इसके चलते पुलिस व दमकल विभाग के कर्मी भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए इंटक यूनियन के स्टेट पदाधिकारी बलवान सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार रोडवेज कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। आए दिन सरकार नया फरमान जारी कर देती है। उन्होंने हिट एंड रन कानून की निंदा करने के साथ-साथ निजीकरण का विरोध किया। रोडवेज के बेड़े में बसों की संख्या बढ़ाने की मांग भी की। कहा कि एक बस से कई कर्मचारियों को रोजगार मिलता है लेकिन सरकार निजीकरण को बढ़ावा देकर इनका रोजगार छीनने का काम कर रही है। बलवान ने आरोप लगाया कि हड़ताल के चलते सब डिपो कालका से कुछ बसों को कंडक्टर के बिना ही दौड़ाया जा रहा है। इस मौके पर बलवान सिंह, कुलबीर दलाल, महेंद्र रंगा, नवीन गौरिया, जगदीश सिंह, यशपाल गुज्जर, कपिल सांगवान, अजीत कुमार, बलविन्द्र सिंह राजेश, गुरबचन, राज कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन



स्कूलों सहित सभी रूट की बसे रूटीन में चलाई जा रही है। केवल 15 कर्मचारी हड़ताल पर बैठे थे। - विनोद कुमार, ड्यूटी इंचार्ज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें