फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बिजली उपकरणों में खराबी, लोग पीने के पानी को तरसे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। धामण पंचायत में स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल धामण और धारटी पंचायत में बैहलों, उडयो, टिकरी और अन्य आस-पास के गांवों में भी ग्रामीणों को पानी की भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या का मुख्य कारण खरक बूस्टर और अमडी बूस्टर पर लगे बिजली उपकरणों की खराबी को बताया जा रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग की टीम बूस्टर स्टेशनों की बिजली से जुड़ी तकनीकी खराबियों को दुरुस्त करने में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान कर क्षेत्र में नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि गर्मी के इस मौसम में लोगों को राहत मिल सके। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पराग कौशिक ने बताया कि समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जा रहा है और उम्मीद है कि एक दिन के भीतर पानी की सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें