फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बिजली निजीकरण और स्मार्ट मीटर के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
काले बिल्ले लगाकर किया काम, सरकार के आदेशों की प्रतियां जलाकर जताया विरोध फैसले वापस लेने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। बिजली क्षेत्र के निजीकरण, एग्रो डिस्कॉम के गठन और स्मार्ट मीटर योजना के विरोध में मंगलवार को पंचकूला सहित प्रदेशभर में बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। ऑल हरियाणा पॉवर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन के आह्वान पर कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर काम किया और सरकार के आदेशों की प्रतियां जलाकर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

पंचकूला सर्कल के बरवाला, रायपुररानी, कालका समेत विभिन्न डिवीजनों और सब डिवीजनों में आयोजित प्रदर्शनों में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों ने बिजली वितरण व्यवस्था के निजीकरण के प्रस्तावित कदमों पर आपत्ति जताते हुए इन्हें वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें