फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: लोहगढ़ मार्केट में सामान की लिफ्ट में फंसने से कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली मंजिल पर सामान ले जाते समय ऊपर के लेंटर से टकराई गर्दन, निजी अस्पताल के बाद सेक्टर-6 अस्पताल ले जाया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। पिंजौर-नालागढ़ रोड स्थित लोहगढ़ मार्केट में बुधवार शाम स्टेशनरी की दुकान में सामान पहुंचाने वाली लिफ्ट में हादसे के दौरान 47 वर्षीय कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान खड़ा पत्थर कॉलोनी निवासी संजय उर्फ संजू के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे की परिस्थितियों के साथ लिफ्ट की सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार संजय लोहगढ़ मार्केट स्थित राजपाल बुक स्टोर पर काम करता था। दुकान में ग्राउंड फ्लोर से ऊपरी मंजिलों तक स्टेशनरी का सामान पहुंचाने के लिए लिफ्ट लगी हुई थी। बुधवार शाम करीब चार बजे संजय सामान लेकर लिफ्ट से पहली मंजिल की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसकी गर्दन ऊपर लगे लेंटर से टकरा गई। वह गंभीर रूप से घायल होकर लिफ्ट के अंदर ही बेसुध हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले निजी अस्पताल, फिर सेक्टर-6 किया रेफर
हादसे का पता चलते ही दुकान के अन्य कर्मचारियों और मालिक गुलशन ने संजय को पिंजौर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे पंचकूला सेक्टर-6 स्थित अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि बुक स्टोर में काम करने वाले व्यक्ति के लिफ्ट में हादसे का शिकार होने की सूचना मिली थी। दुकान मालिक उसे सेक्टर-6 अस्पताल लेकर पहुंचा था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और लिफ्ट की सुरक्षा व्यवस्था में कोई खामी थी या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें