फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: इमरजेंसी की एमओटी में रेनोवेशन के दौरान किया जा रहा इलाज, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में माइनर ऑपरेशन थिएटर (एमओटी) की रेनोवेशन वीरवार को पीडब्ल्यूडी की ओर से शुरू की गई। इसी बीच भी इमरजेंसी मेंं आए मरीजों को पट्टी आदि बांधने और दूसरे इलाज किए गए।
विज्ञापन

हालांकि रेनोवेशन इस कारण मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेनोवेशन के दौरान भी माइनर ऑपरेशन थिएटर के बाहर भीड़ लगी रही। सिविल अस्पताल में इमरजेंसी के एमओटी में पीडब्ल्यूडी की ओर से टाइलें लगाने का काम किया गया। इस दौरान एमओटी को शिफ्ट नहीं किया गया।
काम चलने की वजह से मरीजों को अपने ऊपर टाइलें गिरने का डर बना रहा। इसके बाद यह काम जारी रखा गया। मरीजों को पट्टी बदलवाने के लिए इंतजार करना पड़ा। एमओटी में प्लास्टर लगवाने आए जयकुमार ने बताया कि वह दो घंटे से पैर में प्लास्टर चढ़वाने के लिए इंतजार कर रहा है। मरीजों की भीड़ अधिक होने के कारण प्लास्टर नहीं चढ़ाया जा सका। इस कारण परेशानी हुई है। पंचकूला पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन आशीष चौहान ने बताया कि एमओटी में टाइल बदलने का काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन


इमरजेंसी में पीडब्ल्यूडी की ओर से रेनोवेशन का काम किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि काम से पहले वार्ड शिफ्ट का प्लान बनाकर पूरा करें।
विज्ञापन

- डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें