फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफाफे में लिपटा मिला भ्रूण, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-50 स्थित ट्यूबवेल के पास कूड़े के ढेर में पड़े एक लिफाफे में भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। घटना का पता उस वक्त लगा, जब कूड़ा उठाने वाली महिला ने भ्रूण को लिफाफे से लिपटा देखा, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 318 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-52 निवासी सुनीता ने बताया कि वह कूड़ा उठाने व कोठियों में सफाई का काम करती है। बुधवार सुबह वह सेक्टर-46 काम से जा रही थी। सेक्टर-50 स्थित ट्यूबवेल के पास पहुंची तो रोड के किनारे कूड़े के ढेर में एक लिफाफा पड़ा था। लिफाफे से कूड़ा निकालने लगी तो उसमें एक भ्रूण मिला। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर जीएमसीएच-32 के मोर्चरी में रखवा दिया। बता दें कि पिछले करीब 20 दिनों से शहर के अलग-अलग सेक्टरों से दो नवजात समेत दो भ्रूण मिल चुके हैं। हैरानी की बात है कि अभी तक एक भी मामला पुलिस सुलझाने में असफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें