फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली वितरण में लापरवाही मिली तो होगी सख्त कार्रवाई : रणजीत चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गर्मी शुरू होते ही रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची बिजली की मांग और जिलों में लग रहे कटों को लेकर हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने गंभीरता जताते हुए कहा कि बिजली वितरण में कोई लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए राज्य के अधिकारियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें धान सीजन के दौरान सतर्क रहने और जनता व किसानों को निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को ये भी कहा गया है कि बिजली की सुचारू उपलब्धता के लिए वितरण प्रणाली पर मौजूद रहें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा में बिजली की कोई कटौती नहीं है और बिना किसी रुकावट के निर्धारित समय के अनुसार लोगों को बिजली की आपूर्ति की जा रही है। रणजीत सिंह ने कहा कि राज्य के लिए बिजली के क्षेत्र में एक जुलाई का दिन अहम रहा है। इस दिन राज्य के गठन के बाद से अब तक सबसे अधिक बिजली की खपत और अधिकतम लोड दर्ज किया गया है। हरियाणा के गठन के बाद से पहली बार राज्य में 2576.88 एलयू (लाख यूनिट) रिकॉर्ड बिजली की खपत हुई है, जबकि 11732 मेगावाट का लोड दर्ज किया है। इसके साथ ही गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष गुरुग्राम में बिजली की मांग में 34 फीसदी का इजाफा हुआ है। पिछले साल गुरुग्राम में अधिकतम मांग 1147 मेगावाट थी, जोकि कल 1534 मेगावाट थी।
हरियाणा नहीं पंजाब में लगाए जा रहे कट
मंत्री चौटाला ने कहा कि पंजाब में पर्याप्त बिजली नहीं होने के कारण उद्योगों में बिजली के कट लगाए जा रहे हैं और बिजली की कमी की वजह से वहां सरकारी कार्यालयों का समय 8 से 2 बजे तक कर दिया गया है। जबकि हरियाणा में ऐसी कोई समस्या नहीं है। क्योंकि हम ने इसकी पहले ही तैयारियां की हुई थी। हरियाणा विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी की प्रशंसा करते हुए सिंह ने कहा कि वे बड़ी तन्मयता से अपने कार्यों को पूरा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें