फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : जिले में चार कोरोना संक्रमित मिले, रिकवरी दर 98.60 फीसदी पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में शुक्रवार को चार नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही रिकवरी की दर अब 98.60 फीसदी पहुंच गई है। संक्रमितों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। इसके अलावा जिले में संक्रमण के कारण 374 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण से जिले में 40257 लोग प्रभावित हुए हैं। इसमें पंचकूला के 30593 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

संक्रमण से रिकवर करने वालों की संख्या 30165 है। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना के कारण जिले में कुल चार मामले सामने आए हैं। इसमें से दो मामले भैंसा टिब्बा, एक बरवाला और एक नटवाल का है। उन्होंने कहा कि जिले में 799 लोगों के सैंपल लिए गए थे। उन्होंने बताया कि अब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 366255 लोगों की सैंपलिंग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें