फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: राम मंदिर के उद्घाटन के दिन कालका में मनेगी दिवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बे में आठ 1 से 15 जनवरी तक महाअभियान चलेगा, आठ बस्ती समितियां लोगों को जागरूक करेंगी
संवाद न्यूज एजेंसी



कालका।
श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में श्रीराम के बालस्वरूप मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को की जाएगी। इस दिन को दिवाली की तरह मनाया जाएगा। समाज के लोग इस दिन अपने घरों, पड़ोस और मंदिर में दीपक जलाएं। भविष्य में भी इस दिन को धूमधाम से मनाने की योजना बनाई गई है। यह जानकारी विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संयोजक नरेश धीमान ने दी। रविवार को एसएसडी स्मार्ट स्कूल में एक बैठक हुई। इसमें सामाजिक, धार्मिक संगठनों सहित भारी संख्या में स्थानीय लोगों और महिला शक्ति ने भाग लिया।
विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष नरेश धीमान ने बताया कि 22 जनवरी एक ऐतिहासिक दिन के रूप में मनाने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया है। विहिप के विभाग मंत्री शैलेश शर्मा ने बताया कि यह केवल एक व्यक्ति या संगठन का कार्य नहीं पूरे समाज का कार्यक्रम है। पांच सौ वर्षों बाद भगवान राम मंदिर का निर्माण राम जन्म भूमि में हो रहा है। इसके लिए कालका को आठ बस्तियों में बांटा गया है। 17 तारीख तक आठ बस्ती समितियां बन जाएंगी। 30 तारीख तक कालका के हर मोहल्ले की समिति बन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

1 से 15 जनवरी तक महाअभियान चलेगा। स्वामी विश्वामित्रानंद जी महाराज ने सभी देशवासियों से इस दिन को धूमधाम से मनाने की अपील है। जिला संघ चालक बेअंत परमार, जिला सह कार्यवाह सुमित, काली माता मंदिर सचिव पृथ्वीराज, नगर संघ चालक राम रत्न , स्वामी विश्वामित्रानंद जी महारामज, अंकुश गुप्ता, पार्षद विनोद शर्मा, कपिल घई, विजय कालिया, जमनादास, संजय, रमन आनंद, रेखा बाली, सुषमा आर्य सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें