फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार चालक मौके से फरार, घायल महिला को निजी अस्पताल में रेफर किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-11/15 चौक पर वीरवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला सुदेश कांता को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं और वह सड़क पर गिर पड़ी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद कार चालक घबराकर मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल महिला को वाहन में डालकर सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में रेफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना अस्पताल से सेक्टर-10 पुलिस चौकी को दी गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल घायल महिला बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें