फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बुजुर्ग दंपती ने बच्चों से सुरक्षा की लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीपुर निवासी ने प्रशासन को पत्र लिखकर उत्पीड़न का आरोप लगाया, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। गांव अलीपुर निवासी 78 वर्षीय सुरेंद्र सिंह व उनकी पत्नी ने अपने बेटे और बहू से सुरक्षा की मांग को लेकर उपायुक्त पंचकूला को पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि शिकायत दिए करीब दो महीने बीत जाने के बाद भी उन्हें सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई है।
सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनका बेटा सतनाम सिंह, बहू पूजा रानी और परिवार के अन्य सदस्य कई वर्षों से उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें पिटाई का सामना करना पड़ता है और कई बार भोजन तक नहीं दिया जाता, जिस कारण उन्हें स्वयं खाना बनाना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले भी उन्होंने उपमंडल अधिकारी को शिकायत देकर न्याय की मांग की थी लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। उनका कहना है कि इस कारण वह और उनकी पत्नी मानसिक परेशानी से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह ने दावा किया कि जिस संपत्ति को लेकर विवाद है, वह उनकी स्वयं अर्जित संपत्ति है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटा और बहू संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके अनुसार वे उन्हें कई बार बेदखल भी कर चुके हैं लेकिन परिवार अभी भी घर में रह रहा है।
उन्होंने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करने और बुजुर्ग दंपती की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें