फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला शहर में पहला मॉडल सड़क बनाने की कवायद शुरू, दूसरे सड़कों से रहेगी आकर्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण (पीएमडीए) ने शहर में पहला मॉडल सड़क बनाने की कवायद शुरू कर दी है। यह सड़क सेक्टर-1 माजरी चौक से रेलवे स्टेशन रोड के नजदीक पंचकूला बॉर्डर तक साढ़े तीन किलोमीटर की होगी। इसका प्लान पीएमडीए को कंसल्टेंड ने दे दिया है। जल्द ही एस्टीमेट तैयार कर प्रोजेक्ट की टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।मुख्यमंत्री के साथ पीएमडीए की तीसरी बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इस रूट से जिला सचिवालय और जिला न्यायालय को जोड़ने के लिए अदालत परिसर के पास आकर्षक गोल चक्कर बनाया जाएगा ताकि यहां आने वाले हजारों लोगों को ट्रैफिक की समस्या से निजात मिल सके। यह मार्ग माजरी चौक से गीता चौक होते हुए सेक्टर-7 और 8 और 17 और 18 की डिवाइडिंग रोड से निकलेगी। मौलीजागरां से पहले पंचकूला बाॅर्डर तक सड़क का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


मॉडल सड़क की ये रहेगी खासियत
-मॉडल रोड पर साइड में भी लगाई जाएंगी लाइटें
-दूसरे सड़कों की अपेक्षा, यहां अच्छी क्वालिटी के ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे
- 2.20 मीटर का साइकिल ट्रैक होगा
-वाहनों के आवागमन के लिए 7.5 मीटर लेन तैयार होगा
-हर जगह ट्रैफिक लाइटें भी लगाई जाएंगी
-बिजली के तारों को भूमिगत कर पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ बनाए जाएंगे
-कई स्थानों, प्रमुख चौराहों पर पत्थर की कलाकृतियां लगाई जाएंगी
-साइन बोर्ड, जेब्रा क्रॉसिंग, कर्व चैनल और कैट आई भी लगाए जाएंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें