जानकारी के अनुसार यह सभी गैर मान्यता प्राप्त स्कूल शहर के गांव, कॉलोनियों में हैं। ये स्कूल चलाने के लिए बने नियम कानूनों पर खरे नहीं उतरते हैं। इन स्कूलों में कई ऐसे भी हैं, जिनमें सिर्फ 17 से 50 विद्यार्थी ही पढ़ते हैं। इसके अलावा कई स्कूल ऐसे भी हैं, जिनमें 500 से ज्यादा विद्यार्थी पढ़ते हैं। बताया जा रहा है कि एरिया के एसडीएम, इस्टेट ऑफिस और नगर निगम को उनके एरिया में चल रहे स्कूलों की जांच और फिर कमी पाए जाने पर कार्रवाई की सिफारिश की गई है।
कई स्कूलों को मिल सकती है राहत
जिला शिक्षा अधिकारी की तरफ से तैयार की गई सूची में 91 गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के नाम हैं जिनमें 19,178 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। हालांकि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन स्कूलों में से कई ऐसे भी हैं, जिन्हें मान्यता मिल सकती है। विभाग का मानना है कि कई स्कूल मान्यता प्राप्त करने के नियमों को पूरा कर रहे हैं, जिन्हें मान्यता दी जा सकती है। हालांकि ऐसे स्कूलों की संख्या काफी कम है। इस पर आखिरी फैसला एक बैठक के बाद ही लिया जाएगा।
सरकारी स्कूलों में दाखिला लेने के लिए कहा : बराड़
यूटी शिक्षा विभाग के डायरेक्टर रूबिंदरजीत सिंह बराड़ ने बताया कि गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के परिजनों को कहा गया है कि अगर वो चाहे तो पास के सरकारी स्कूलों में दाखिला ले सकते हैं। शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर 10 कलस्टर स्कूलों की लिस्ट डाली गई है। इसके अलावा कई स्कूलों सेे खाली सीटों का ब्योरा भी मांगा गया है। गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों का क्या होगा, इसका अंतिम फैसला प्रशासन लेगा। शिक्षा विभाग ने ऐसे स्कूलों की लिस्ट फाइनल कर ली है। हालांकि 91 स्कूलों की लिस्ट में से कुछ स्कूलों को मान्यता मिल सकती है।
दाखिले के लिए इन सरकारी स्कूलों की लिस्ट जारी
जीएमएसएसएस- 10
जीएसएसएस- 15
जीएमएसएसएस- 26 (टिंबर मार्केट)
जीएमएसएसएस- 38 वेस्ट
जीएमएसएसएस- 40
जीएमएसएसएस- 47
जीएमएसएसएस- धनास
जीएसएसएस- रायपुरखुर्द
जीएमएसएसएस- एमएचसी मनीमाजरा
जीएसएसएस- मौलीजागरां