बच्चों द्वारा बनाए गए पंपलेट का विमोचन करते मंत्री।
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-7 स्थित डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वीरवार को लाइंस क्लब पंचकूला की ओर से विभिन्न सुविधाओं से वंचित गुणवान बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। मंत्री ने बच्चों द्वारा बनाए गए पंपलेट का विमोचन किया।
उन्होंने स्कूल के चेयरमैन से आर्थिक रुप से कमजोर बच्चों को पढ़ाने की बात कही। उन्होंने जरूरत पड़ने पर भी सहायता करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि अध्यापकों के समय को बचाने के लिए ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी बनाई गई है, जिसकी प्रक्रिया अभी चल रही है।
रामबिलास शर्मा ने कहा कि 4 हजार टीजीटी व पीजीटी का प्रमोशन किया गया है। जितना प्रमोशन इस सरकार के समय में हुआ है, उतना प्रमोशन पिछले 25 से 30 सालों में नहीं हुआ है। पांचवीं व आठवीं का बोर्ड अगले सत्र में शुरू हो रहा है और उनके मंथली टेस्ट पिछले वर्ष से ही शुरू कर दिए गए हैं। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी नागरिक कालका आशुतोष राजन, डीसी मॉडल स्कूल की चेयरपर्सन बीबी गुप्ता, लाइंस क्लब के प्रधान डॉ. केसी जैन, सचिव पावनिश, चेयरमैन केएल गोयल सहित लाइंस क्लब के पदाधिकारियों सहित स्कूल के शिक्षक भी उपस्थित रहे।