फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एजुकेशन सिटी रह गया सपना, पांच साल में भी तय नहीं हुई जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन विभागों के बीच फंसा 100 करोड़ का प्रोजेक्ट, नहीं निकल रहा कागजों के बाहर
विज्ञापन

विद्यार्थियों को उठाना पड़ रहा नुकसान
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पंचकूला में सौ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली एजुकेशन सिटी का सपना अब तक अधूरा है। वर्ष 2020 में इसकी घोषणा के पांच साल बाद भी जमीन फाइनल नहीं हो पाई है। फाइलें एचएसवीपी, नगर निगम और पीएमडीए के बीच घूम रही हैं। नतीजा यह कि प्रोजेक्ट कागजों से बाहर नहीं निकल पाया।

एजुकेशन सिटी बनने पर यहां लॉ, मैनेजमेंट, आर्किटेक्चर, इंजीनियरिंग, नर्सिंग, होटल मैनेजमेंट जैसे प्रोफेशनल कोर्स वाले संस्थान शुरू होने थे। लेकिन अब तक जमीन तय न होने से विद्यार्थियों को चंडीगढ़ और अन्य शहरों का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पहले मिली जमीन फिर हो गई रिजेक्ट
एजुकेशन सिटी प्रोजेक्ट को 2020 में मंजूरी मिलने के बाद जमीन तलाशने का जिम्मा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) को दिया गया। प्राधिकरण ने चंडीमंदिर क्षेत्र में पहाड़ी इलाका फाइनल किया था। बाद में यह मामला पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएमडीए) को सौंपा गया। पीएमडीए ने निरीक्षण के दौरान पाया कि यह इलाका इको सेंसिटिव जोन में आता है इसलिए इस साइट को रिजेक्ट कर दिया गया। तब से अब तक नई जमीन फाइनल नहीं हो पाई है।

तीन विभागों के बीच अटका प्रोजेक्ट
एचएसवीपी, पीएमडीए और नगर निगम तीनों विभाग इस प्रोजेक्ट के लिए बैठकें कर चुके हैं लेकिन नतीजा नहीं निकला। निगम की ओर से एजेंडे में सौ एकड़ जमीन देने की बात कही गई थी पर अब तक आवंटन नहीं हुआ है। 30 से 40 एकड़ क्षेत्र में एजुकेशन सिटी बनाने की योजना है।
विज्ञापन


एजुकेशन सिटी न बनने से विद्यार्थियों को नुकसान
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2020 में इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी। शहर में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाने की उम्मीद थी लेकिन अब तक पंचकूला में केवल दो कॉलेज और एक पॉलीटेक्निक संस्थान ही चल रहे हैं।

अभी तीन-चार साइटों पर विचार जारी
अधिकारियों के अनुसार, एजुकेशन सिटी के लिए तीन से चार नई साइटें देखी जा रही हैं। इनमें जलौली और बिल्ला गांवों के पास की जमीन को उपयुक्त बताया गया है।

कोट

नगर निगम की साइट गांव जलौली और बिल्ला के पास देखी गई है। जल्द ही जमीन को फाइनल कर दिया जाएगा।
-संजय नारंग, जिला टाउन प्लानर, पीएमडीए

“पीएमडीए की ओर से अब तक एजुकेशन सिटी का प्लान नहीं भेजा गया है। प्रस्ताव मिलने पर निगम जमीन फाइनल करने की प्रक्रिया शुरू करेगा।”
– कुलभूषण गोयल, महापौर, पंचकूला नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें