फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आप ने खोले पत्ते, 11 वार्डों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला नगर निगम चुनाव: पुराने कार्यकर्ताओं के साथ नए चेहरों को भी मौका, महिला प्रतिनिधित्व पर जोर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को अन्य दलों से बढ़त लेते हुए पंचकूला नगर निगम के लिए अपने 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता द्वारा जारी सूची में पुराने कार्यकर्ताओं के साथ-साथ नए चेहरों को भी शामिल किया गया है।
वार्ड-1 से अमृत कौर, 17 से अशोक कुमार को टिकट
पार्टी की सूची के अनुसार, वार्ड नंबर-1 से अमृत कौर को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा वार्ड-5 से विशाल भटेजा, वार्ड-7 से राकेश मलिक और वार्ड-8 से विनोद कुमार को मैदान में उतारा गया है। महिला प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने वार्ड नंबर-15 से पिंकी और वार्ड-16 से रोशनी देवी को टिकट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन उम्मीदवारों पर जताया भरोसा
आप ने वार्ड नंबर-10 से मंजेश कुमार, वार्ड-12 से संजीव कुमार, वार्ड-13 से विशाल भारद्वाज और वार्ड-14 से सुमित कुमार को उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं वार्ड नंबर-17 से अशोक कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी का कहना है कि योग्य और जमीनी स्तर पर काम करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी गई है, ताकि चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें