फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नकली सोने को असली जैसा बनाने वाले कारीगर की तलाश में दिल्ली, मेरठ में छापा मारेगी आर्थिक अपराध शाखा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। नकली सोने को असली जैसा बनाकर दीपक भोला को देने वाले आरोपी कारीगर की तलाश में आर्थिक अपराध शाखा की टीम अब छापा मारेगी। आर्थिक अपराध शाखा ने आरोपी दीपक भोला को मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को चार दिन के रिमांड पर भेज दिया है। अब टीम आरोपी कारीगर को पकड़ने के लिए दीपक भोला को उत्तर-प्रदेश के मेरठ, दिल्ली और गुजरात लेकर जाएगी। पूछताछ के आधार पर टीम छापा मारेगी। इसमें नकली जेवर को असली जैसा बनाकर देने के मामले में टीम जांच कर रही है।
टीम जरूरतमंद लोगों को गोल्ड लोन दिलाने वाले छह आरोपियों की तलाश कर रही है। इसमें एक आरोपी विशाल मित्तल को गिरफ्तार किया गया था। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापा मार रही है। इस मामले में अभी तक बरामद सोने को जांच के लिए मधुबन स्थित करनाल लैब भेज दिया है। पुलिस ने होलोग्राम लगाने वाली मशीन भी बरामद कर ली है। इस मामले में अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम लगातार छापे मार रही है। पुलिस ने अब तक आरोपी से चार लाख की असली जेवर भी बरामद की है।
विज्ञापन

जरूरतमंद लोगों को झांसे में लेकर की ठगी
पुलिस की पूछताछ में आरोपी दीपक भोला ने बताया कि उसने जरूरतमंद लोगों को खोजकर नकली सोना दिया। नकली सोने के माध्यम से बैंक से कर्ज दिलाया। कर्ज दिलाने के बाद उस पैसे में पचास फीसदी लेकर पचास फीसदी ही लोन लेने वाले जरूरतमंद को दी। पचास फीसदी उसने लोगों से बतौर कमीशन लिया। इसमें अब तक लोन लेने वाले 45 लोगों के नाम सामने आए हैं। आरोपी दीपक भोला को पुलिस ने दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार करने के बाद उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। ढकोली स्थित उसके आवास और सेक्टर-9 स्थित उसकी दुकान के पेपर की बरामदगी पुलिस ने कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से मामले की जांच जारी है। आरोपियों की तलाश के लिए दीपक भोला को साथ लेकर टीमें छापा मार रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तरफ से लगातार प्रयास जारी है। -कमलजीत सिंह, इंचार्ज, आर्थिक अपराध शाखा, पंचकूला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें