फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक सलाहकार परिषद की टीम ने झूरीवाला डंपिंग ग्राउंड का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एनवायरमेंट क्लीयरेंस (ईसी) देने से पहले भारत सरकार की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी) की टीम ने शनिवार को झूरीवाला में डंपिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया। झूरीवाला में कूड़ा गिराने के लिए नगर निगम के पास एनवायरमेंट क्लीयरेंस है। ईएसी के अध्यक्ष एनपी शुक्ला के नेतृत्व में चार सदस्यीय उपसमिति ने साइट का दौरा किया। टीम में ईएसी के दो सदस्य बीसी निगम, वी. सुरेश, अतिरिक्त निदेशक और सदस्य सचिव ईएसी डॉ. आशीष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

टीम ने झूरीवाला में गिराए जा रहे कूड़े और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। झूरीवाला ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र के खराब मौसम में चलने की संभावना है, क्योंकि भारत सरकार की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी) ने वन भूमि को अपशिष्ट प्रबंधन और लैंडफिल साइट में बदलने पर चिंता व्यक्त की है। लोगों द्वारा वन भूमि को कचरा डंपिंग साइट में परिवर्तित करने पर लगातार आपत्तियां उठाई गई। इससे पर्यावरण को खतरा है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने ईएसी की उप-समिति को झूरीवाला डंपिंग साइट पर उठाई गई आपत्तियों के सत्यापन के साथ-साथ ईएसी द्वारा व्यक्त की गई चिंता के सत्यापन के लिए भेजने है।
अब टीम अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। ईएसी से नगर निगम को मिले पत्र में कहा है कि ईसी के संदर्भ की शर्तों के लिए वन भूमि को एक बेकार लैंडफिल साइट में बदलने के प्रस्ताव पर ईएसी (इंफ्रा-2) ने 29 सितंबर, 2021 को हुई अपनी 73वीं बैठक और 27-28 अक्टूबर, 2021 को आयोजित 75वीं बैठक में विचार किया था। उक्त बैठकों में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन द्वारा प्रस्तुत जानकारी के आधार पर ईएसी (इंफ्रा -2) ने वन भूमि को अपशिष्ट प्रबंधन या लैंडफिल साइट के रूप में उपयोग के लिए परिवर्तित करने पर अपनी चिंता व्यक्त की थी।
विज्ञापन

ईएसी समिति को 24 अक्टूबर, 2021 का एक अभ्यावेदन भी प्राप्त हुआ है, जिसमें प्रस्तावित परियोजना स्थल से संबंधित मुद्दों पर प्रकाश डाला गया था। इस दौरान पंचकूला नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह, एक्सईएन सुमित मलिक, डीएमसी दीपक सुरा, मुख्य सफाई निरीक्षक अविनाश सिंगला, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एक्सईएन एनके पायल सहित अन्य मौजूद रहे। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने झूरीवाला में साल 2003 और 2004 एक्वायर किया था। इसके बाद नगर निगम को 2017 में हैंड ओवर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें