फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईजी रजिस्ट्री के 14 महीने पूरे, 93 फीसदी लाभार्थी संतुष्ट : मुंडियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि ईजी रजिस्ट्री के 14 महीने पूरे हो गए हैं। इस दौरान 93 फीसदी लाभार्थियों की रजिस्ट्री का काम निर्धारित समय पर पूरा हुआ। लाभार्थियों ने इस प्रक्रिया पर संतुष्टि भी जताई है।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि ईजी रजिस्ट्री का प्रभाव नागरिकों की प्राप्त प्रतिक्रिया से स्पष्ट होता है। पोर्टल कार्यशील जिलों और गांवों में 6,623 टोकन-धारक नागरिकों का सर्वेक्षण हुआ। यह सर्वेक्षण दो चरणों में किया गया था। पहले चरण में 1,737 और दूसरे में 4,886 लाभार्थी शामिल हुए। दोनों सर्वेक्षणों में नई प्रणाली के प्रति लोगों की संतुष्टि सामने आई। कुल 93 फीसदी लाभार्थी नई पंजीकरण प्रक्रिया से खुश थे। अधिकांश आवेदकों की रजिस्ट्री उनके निर्धारित दिन करीब 35 मिनट में पूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें