पंचकूला। पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन और डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में रविवार सुबह डिटेक्टिव स्टाफ, एंटी नारकोटिक्स सेल, क्राइम ब्रांच-26 और क्राइम ब्रांच-19 की टीमों ने संयुक्त रूप से डेहा बंगाला कॉलोनी, मंढावाला और बरवाला क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि अभियान बिना पूर्व सूचना के सुबह 7 बजे शुरू किया गया ताकि अपराधियों को सतर्क होने या भागने का मौका न मिले।
अभियान के दौरान टीमों ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की गई। पुलिस ने सात संदिग्ध वाहनों को कब्जे में लिया। बिना नंबर प्लेट और दस्तावेज के वाहनों को किया जब्त किया। डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज मनदीप सिंह ने बताया कि टीम ने डेहा बंगाला कॉलोनी मंढावाला में कई संवेदनशील बिंदुओं पर जांच कर तलाशी ली और स्थानीय लोगों से बातचीत की। इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण सुराग भी पुलिस के हाथ लगे हैं।
घटनाओं को अंजाम देने में किया जाता है चोरी के वाहनों का उपयोग
डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि अपराधी अक्सर चोरी के वाहनों का उपयोग घटनाओं को अंजाम देने के लिए करते हैं और उनकी पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट बदल देते हैं। ऐसे अभियानों का उद्देश्य ऐसे गैंगों की कमर तोड़ना और क्षेत्र में भयमुक्त वातावरण स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने स्थानीय युवाओं और लोगों को नशे व अपराध से दूर रहने की अपील करते हुए संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए कहा गया है।