फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-उपचार पोर्टल : आचार संहिता की वजह से रुका काम, करीब 50 दिन रहेगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। आचार संहिता के कारण मरीजों को अभी अर्बन हेल्थ सेंटर और डिस्पेंसरी में उचित इलाज के लिए करीब 50 दिन इंतजार करना पड़ेगा। ई-उपचार पोर्टल नहीं चलने के कारण वर्तमान में अर्बन हेल्थ सेंटर, पॉलीक्लीनिक में मरीजों के सैंपल लिए जाने के बाद रिपोर्ट के लिए दो दिन तक का इंतजार करना पड़ रहा है। इस कारण मरीज परेशान हैं। वहीं सिविल अस्पताल में भी मरीजों की संख्या इसी कारण बढ़ी है। कई जगह पर तो जांच भी बंद कर दी गई है। इस कारण दिक्कत बनी हुई है। इसके अलावा हेल्थ सेंटरों और पॉलीक्लीनिक में दो बजे के बाद कोई जांच नहीं की जा रही है। इस कारण भी मरीज परेशान हैं। शहर के करीब दस और जिले के पूरी अर्बन हेल्थ सेंटर और डिस्पेंसरी की संख्या 51 हैं। इसमें अमर उजाला की ओर से आचार संहिता लगने के बाद रियलिटी चेक किया गया। इसमें यह सामने आया है कि ई उपचार पोर्टल को चलाने वाली कंपनी ने अपना काम 6 अगस्त को पूरी तरह से बंद कर दिया। बंद करने की बात अधिकारियों के पूरी तरह जानकारी में थी। आचार संहिता से पहले न तो ई-उपचार पोर्टल चलाने के लिए नई कंपनी हायर की और न ही पुरानी कंपनी का ठेका रिन्यू किया। इस कारण यह पूरी तरह से बंद हो गया। इस कारण डिस्पेंसरी में जाने वाले मरीजों को अधिक समय इलाज के लिए लग रहा है।

अर्बन हेल्थ सेंटर में मरीजों को हुई परेशानी
अर्बन हेल्थ सेंटर में इलाज कराने आए सेक्टर-16 के निखिल कुमार ने बताया कि उनका ब्लड टेस्ट हुआ है। इसमें कई चीजें टेस्ट की गई हैं। अब रिपोर्ट कल मिलेगी। इसलिए इलाज के लिए अब दोबारा आना पड़ेगा। महिला धनपत ने बताया कि उन्होंने भी ब्लड सैंपल दिया है। रिपोर्ट बुधवार को मिलेगी। इस कारण अभी तक इलाज शुरू नहीं हुआ। अर्बन हेल्थ सेंटर में एक्स-रे भी नहीं हुआ है। रिपेयर के कारण अभी इसे बंद कर दिया गया है। इसके अलावा शहर की सेक्टर-19 डिस्पेंसरी, सेक्टर-2्र 4 सहित सभी जगह मैनुअल पर्ची बनने के कारण मरीजों को दिक्कत हो रही है। यही हाल कालका, पिंजौर, बरवाला, मोरनी और रायपुररानी का है। इस कारण मरीजों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


ई-उपचार पोर्टल का संचालन हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की तरफ से किया जा रहा है। इसका सिविल अस्पताल के अंदर संचालन नहीं हो रहा है। अभी ई-उपचार पोर्टल बंद होने के बाद मैनुअल इलाज किया जा रहा है। -डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर -6
विज्ञापन


ई-उपचार पोर्टल का ठेका खत्म हो गया था। इसे लेकर कई बार कंपनी के साथ हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने बैठक की। बैठक में सहमति नहीं बनी। इस कारण ठेका खत्म होने के बाद कंपनी चली गई है। आचार संहिता हटने के बाद कंपनी को हायर किया जाएगा। इसके बाद सभी डिस्पेंसरी और अर्बन हेल्थ सेंटर में कंप्यूटर से काम शुरू किया जाएगा। - डॉ. जेएस पूनिया, महानिदेशक, हरियाणा स्वास्थ्य सेवाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें