फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीमंदिर में हादसा, आरोपी चालक मौके से फरार इलाज के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। चंडीमंदिर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान कंवरपाल, निवासी साकेत अस्पताल, के रूप में हुई है। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की बेटी रीटा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता साकेत अस्पताल, सेक्टर-1 पंचकूला में सफाई कर्मचारी थे और अतिरिक्त आय के लिए ई-रिक्शा चलाते थे।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, 30 मार्च को सुबह करीब 11 बजे उनकी माता का फोन आया कि पिता का एक्सीडेंट हो गया है और उन्हें सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची, जहां उनके पिता की हालत गंभीर थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए अचानक कट मारा, जिससे ई-रिक्शा को टक्कर लग गई। टक्कर के बाद ई-रिक्शा पलट गया और चालक को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

हादसे के बाद आरोपी कुछ देर मौके पर रुका, लेकिन भीड़ इकट्ठा होते देख कार सहित फरार हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सेक्टर-32, चंडीगढ़ स्थित अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की बेटी के बयान पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें