फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ई-रिक्शा चालक ने साथी के साथ गहने व सात हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीमंदिर थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला, देहरादून से बेटी के पास रही थी पीड़िता
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। ई रिक्शा चालक ने महिला को सुनसान जगह ले तीन जोड़ी सोने की बालियां, नाक का कोका और सात हजार रुपये लूट लिए। महिला की शिकायत पर चंडीमंदिर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रहीशा बेगम निवासी राणा रेजिडेंसी, राजा राम विहार, आईटी पार्क शहस्त्र धारा रोड थाना रायपुर देहरादून उत्तराखंड की रहने वाली है। वह अपनी बेटी अरीशा निवासी सेबी कोऑपरेटिव सोसाइटी सेक्टर-24 पंचकूला के पास आ रही थीं।
उन्होंने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से शाम चार बजे ई रिक्शा सेक्टर-24 आने के लिए ई रिक्शा लिया था। ई रिक्शा पर उसको मिलाकर कुल सात सवारियां थीं। मनीमाजरा के पास एक लड़की, बुजुर्ग और दो सवारियों को रास्ते में उतार दिया। रिक्शा में ड्राइवर, एक अन्य व्यक्ति और रहीशा बेगम रह गईं। इसके बाद ई रिक्शा चालक शाम साढ़े पांच बजे सेक्टर-24 पंचकूला ले जाने के बजाय सेक्टर-22 आईटीपार्क के पीछे सुनसान जगह पर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां ई रिक्शा चालक और उसके साथी ने रहीशा बेगम की तीन जोड़ी कान की सोने की बालियां, नाक का कोका 15 ग्राम और सात हजार रुपये छीन लिए और उसे धक्का देकर भाग गए। महिला ने बताया कि वह ई रिक्शा का नंबर नोट नहीं कर पाई। अगर वह सामने आ जाए तो उसे पहचान लेगी। महिला की शिकायत पर चंडीमंदिर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है। पुलिस की ओर से पंचकूला आने वाले सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें