फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में दशहरा: तीन जगह होगा रावण दहन, शालीमार ग्राउंड में 221 फुट के रावण को देखने उमड़े लोग

Tue, 20 Oct 2026 09:59 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

सेक्टर-15 के सब्जी मंडी ग्राउंड में श्री रघुनाथ ड्रामेटिक क्लब शाम छह बजे 60 फुट ऊंचे रावण का दहन करेगा। सेक्टर-5 के परेड ग्राउंड में श्री रामलीला युवा मंच की ओर से 100 फुट ऊंचे पुतले का दहन किया जाएगा। शालीमार ग्राउंड में श्री माता मनसा देवी दशहरा कमेटी और श्री आदर्श रामलीला ड्रामेटिक क्लब की ओर से 221 फुट ऊंचे रावण का दहन होगा।
विज्ञापन
पंचकूला में 221 फुट का रावण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दशहरा पर पंचकूला में तीन प्रमुख स्थानों पर रावण दहन होगा। सेक्टर-5 के शालीमार ग्राउंड में 221 फुट ऊंचा रावण का पुतला मुख्य आकर्षण रहेगा। आयोजकों को करीब 60 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


सेक्टर-15 के सब्जी मंडी ग्राउंड में श्री रघुनाथ ड्रामेटिक क्लब शाम छह बजे 60 फुट ऊंचे रावण का दहन करेगा। सेक्टर-5 के परेड ग्राउंड में श्री रामलीला युवा मंच की ओर से 100 फुट ऊंचे पुतले का दहन किया जाएगा। वहीं, शालीमार ग्राउंड में श्री माता मनसा देवी दशहरा कमेटी और श्री आदर्श रामलीला ड्रामेटिक क्लब की ओर से 221 फुट ऊंचे रावण का दहन होगा। कमेटी के महासचिव संदीप गुप्ता ने बताया कि यहां शाम सवा छह बजे रावण दहन किया जाएगा। दशहरा उत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विशाल पुतले को देखने के लिए लोगों में उत्साह है। रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें