फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कालका की अनाज मंडी में धूमधाम से मनाया दशहरा, रावण दहन देखने उमड़े लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कालका। कालका की अनाज मंडी में मंगलवार को दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भारत नाटक क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया और लोगों ने परिवार सहित दशहरा उत्सव का आनंद लिया।

कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम और रावण का स्वरूप धारण किए कलाकारों ने रामलीला का मंचन किया। कलाकारों ने श्रीराम और रावण के बीच हुए युद्ध के प्रसंग को जीवंत रूप में प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। पुतलों में आग लगते ही मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें