फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलका पश्चिम उपचुनाव : वोटिंग के दौरान बूथों पर एक-दूसरे के गले मिलते रहे उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। हलका पश्चिम में होने वाले उपचुनाव को लेकर वीरवार कई दिलचस्प किस्से देखने को मिले। चुनाव प्रचार के दौरान एक दूसरे पर कीचड़ उछालने वाले नेता जब आमने-सामने हुए तो एक-दूसरे के गले मिले तो किसी ने पांव छूकर आशीर्वाद लिया।
उम्मीदवारों का कहना था कि राजनीति तौर पर उनके मतभेद हो सकते हैं, लेकिन वह भी समाज का हिस्सा हैं। भाजपा उम्मीदवार और कांग्रेस उम्मीदवार बूथ चेक करने के दौरान एक-दूसरे के गले मिले तो अकाली उम्मीदवार ने पूर्व मंत्री की पत्नी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं, आशु से भी गले मिल कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोटिंग के दौरान कांग्रेस के पूर्व मंत्री एक्टिवा पर घूमकर बूथ चेक करते नजर आए। किसी समय काफिला लेकर चलने वाले पूर्व मंत्री आशु वीरवार को एक्टिवा पर अकेले ही घूमते रहे। वहीं, जब बूथ चेक करने के बाद आशु और भाजपा उम्मीदवार जीवन गुप्ता की मुलाकात हुई तो जीवन गुप्ता ने पूरी तरह से झुककर प्रणाम किया वहीं गले मिलकर एक-दूसरे का हाल जाना। कांग्रेस के आशु और अकाली दल के प्रत्याशी एडवोकेट परोपकार सिंह घुम्मण की मुलाकात हुई तो वह एक- दूसरे के गले मिले। वहीं, जब एडवोकेट परोपकार सिंह घुम्मण मालवा खालसा सी.से स्कूल में बूथ चेक करने पहुंचे तो आगे पूर्व मंत्री आशु की पत्नी पूर्व पार्षद ममता आशु गेट के पास बैठी थीं। घुम्मण ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें