फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह हुई भारी बारिश से सड़कों और गलियों में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में वीरवार सुबह करीब चार घंटे की तेज बारिश के बाद शहर में विभिन्न जगहों पर जलभराव हो गया। दिन में बादल छाए रहने के कारण मौसम में ठंडक बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार एक सप्ताह तक बारिश होने के आसार बने हैं। कुछ दिन और मानसून की बारिश अच्छी होने की संभावना है। वीरवार को तेज बारिश के कारण सेक्टर-19 के अंडरपास में पानी भर गया। कई लोगों की बाइक बीच पानी में बंद हो गई। लोगों ने धक्के मारकर बाइक और अन्य दोपहिया वाहन बाहर निकाला। दोपहर 12 बजे तक शहर से पानी की निकासी हो सकी। 21 से 27 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार रात को आसमान में बादल छाए रहे। सुबह सात बजे बिजली की चमक के साथ तेज बारिश हुई। चार घंटे बारिश होती रही। सुबह 8 बजे तक कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होती रही। बारिश अधिक होने के कारण पानी की निकासी नहीं हुई। इस कारण तवा चौक, अभयपुर, औद्योगिक क्षेत्र फेज-2, हरमिलाप नगर, राजीव कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी और सेक्टर-20 सहित कई जगहों पर पानी भर गया।
तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बारिश के आसार बने हुए हैं। 27 जुलाई को भी भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके लिए भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। भले ही शनिवार रात से रविवार सुबह तक बारिश होती रही, मगर इससे शहर के न्यूनतम और अधिकतम तापमान पर कोई असर नहीं पड़ा। बारिश के बाद दिन का तापमान 29 डिग्री और रहा, जबकि न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें