फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीटीपी की कार्रवाई : रोड नेटवर्क, चहारदीवारी और डीपीसी की ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरवाला। जिला नगर योजनाकार की टीम ने नियंत्रित क्षेत्र बरवाला और अर्बन एरिया की दो अनाधिकृत कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की। टीम ने गांव बतौड़ में दो जगह रोड नेटवर्क, दो चहारदीवारी और गांव बरवाला में एक डीपीसी को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दाैरान एचएसआईडीसी के एसडीई अंकित बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। इस दौरान भारी पुलिस बल भी था। जिला नगर योजनाकार की टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बताया कि उक्त अवैध काॅलोनियों को हटाने के लिए नोटिस जारी था लेकिन आदेशों की अनुपालना न करने पर उपरोक्त कार्रवाई करनी पड़ी।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि कोई भी निर्माण करने या कोई भी काॅलोनी विकसित करने से पहले निदेशक, नगर और ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा से अनुमति लेना जरूरी है। कोई भी अवैध निर्माण या काॅलोनी विकसित की जाती है, तो विभाग उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगा। विभाग से सीएलयू/लाइसेंस की अनुमति लिए बिना काटी गई अवैध काॅलोनियों में प्लॉट न लें ताकि जनता की मेहनत का पैसा बर्बाद न हो और अनाधिकृत अवैध निर्माणों पर रोक लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें