फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: फर्जी सर्टिफिकेट पर सिपाही ने पाई नौकरी, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर नियुक्ति पाने का मामला सामने आया है। एसीपी हेडक्वार्टर की शिकायत पर सेक्टर-7 थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, एसीपी हेडक्वार्टर ने शिकायत में बताया कि सिपाही सुधीर डागर ने नियुक्ति के समय राजस्थान के झुंझुनू स्थित सिंघानिया यूनिवर्सिटी की एमएससी मैथ की मार्कशीट भी जमा कराई थी।
विज्ञापन

इसके बाद विभाग ने रूटीन जांच के तहत उक्त सिपाही के सभी दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए संबंधित एजुकेशन बोर्ड और यूनिवर्सिटी को भेजा। राजस्थान के झुंझुनू स्थित सिंघानिया यूनिवर्सिटी ने सिपाही द्वारा जमा करवाए मार्कशीट को गलत बताकर उसकी पूरी रिपोर्ट पुलिस विभाग को भेज दी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने सिपाही सुधीर डागर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें