फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैरो की सेर में खुलेआम बिक रहा नशा, लोगों ने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को भेजी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। गांव भैरो की सेर में खुलेआम नशा बिक रहा है। लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत पत्र भेजकर गांव में नशा बेचे जाने की शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता व स्थानीय निवासी विवेक गौतम, एडवोकेट महेश शर्मा टिंकू, रूपलाल शर्मा, संजय कुमार, सुरजीत शर्मा, सितार चंद वाल्मीकि आदि ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, संबंधित विभाग (गृह विभाग) के मंत्री अनिल विज, हरियाणा के डीजीपी, कमिश्नर ऑफ पुलिस, समेत इलाके के थाना प्रभारी को पत्र लिख मामले से अवगत करवाया है।
लोगों ने कहा कि उन्होंने कालका थाने में भी शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस एरिया में एक महिला समेत कुछ लोग नशा बेचने का कार्य कर रहे हैं। लोगों ने यहां पर पीसीआर तैनात करने या फिर हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर पुलिस की वर्दी पर कैमरा लगाने की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि यहां पर कई बार चेकिंग की गई है, लेकिन मौके से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें