फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दवा कारोबारियों ने पीएमओ को भेजा कानूनी नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल द्वारा दवाइयों और लैब के सामान की खरीद के लिए जारी ई-टेंडर अब विवादों में घिर गया है। शहर की आधा दर्जन से अधिक प्रमुख दवा फर्मों ने अधिवक्ता रणधीर सिंह के माध्यम से अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) को कानूनी नोटिस भेजकर टेंडर प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
27 मई को भेजे गए नोटिस में टेंडर की शर्तों को ‘तर्कहीन’, ‘मनमानी’ और हरियाणा सरकार की नीतियों के खिलाफ बताते हुए इसे तुरंत रद्द करने या संशोधित करने की मांग की गई है। नोटिस की प्रति स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी भेजी है। कारोबारियों ने टेंडर की शर्तों को छोटे और स्थानीय व्यापारियों के खिलाफ बताया है।
विज्ञापन

टेंडर में भाग लेने के लिए 2 करोड़ रुपये का सालाना कारोबार अनिवार्य किया गया है। कारोबारियों का कहना है कि नियमों के अनुसार यह राशि टेंडर की कुल लागत के 10 प्रतिशत के भीतर होनी चाहिए। बिना अनुमानित लागत बताए इतनी बड़ी शर्त लगाना गलत है।
विज्ञापन

सात फर्मों ने खोला मोर्चा: नोटिस भेजने वाली फर्मों में मैसर्स दीप हेल्थकेयर, ट्रुवेक्सा हेल्थकेयर, लोविश हेल्थकेयर, जैन मेडिकोज, शंकर मेडिकोज, बीबीएन ट्रेडर्स और अनमोल फार्मेसी शामिल हैं। कारोबारियों का कहना है कि यमुनानगर और गुरुग्राम जैसे जिलों में ऐसी शर्तें नहीं हैं, फिर पंचकूला में स्थानीय विक्रेताओं को बाहर करने वाली शर्तें क्यों थोपी जा रही हैं।
कारोबारियों ने नोटिस में कहा है कि यदि 20 मई को जारी टेंडर की शर्तों में तुरंत संशोधन नहीं किया हाईकोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें