फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नशा और हिंसा मुक्त मेरा गांव मेरी शान अभियान के छह महीने पूरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पुलिस के नशा और हिंसा मुक्त मेरा गांव, मेरी शान अभियान को अब छह महीने पूरे हो चुके हैं। दिसंबर-2024 को शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक 408 गांव, कॉलोनियों और मोहल्लों में जाकर 16320 लोगों से संवाद किया गया। इस दौरान 1886 नशा पीड़ितों की पहचान की गई, जिनमें से 1736 का इलाज शुरू करवाया गया और 61 को सेक्टर-6 स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती किया गया।
विज्ञापन



अभियान के दौरान ड्रग तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। एंटी नारकोटिक्स सेल और थाना स्तर पर गठित टीमों ने 74 मामलों में 144 तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 99 किलो चूरा पोस्त, 12 किलो 419 ग्राम चरस, 8 किलो 315 ग्राम अफीम, 5 किलो 750 ग्राम गांजा, 877 ग्राम हेरोइन और 10,900 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की हैं। पुलिस कमिश्नर शिबास कविराज के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य केवल कानूनी कार्रवाई नहीं, बल्कि जनजागरूकता के माध्यम से समाज को नशा मुक्त बनाना है। कई नशा पीड़ित, जो कभी चलने-फिरने में असमर्थ थे, अब सामान्य जीवन जी रहे हैं। पीड़ितों और उनके परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है।

वहीं पुलिस कमिश्नर शिबास कविराज ने कहा कि पुलिस का संकल्प है हम नशे के खिलाफ इस लड़ाई को केवल कानूनी कार्यवाही तक सीमित नहीं रखेंगे। इसे एक जन आंदोलन बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें