पंचकूला। सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में महिला कंप्यूटर ऑपरेटर के हाथ से मोबाइल फोन छीनने का मामला सामने आया है। यह झपटमारी मंगलवार दोपहर करीब सवा दो बजे उस समय की गई जब वह महिला अपनी बेटी के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर मनीमाजरा में अपने घर जा रही थी। पीड़िता ने इस झपटमारी की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह सिविल अस्पताल में अपनी ड्यूटी से मनीमाजरा अपनी बेटी के साथ ई-रिक्शा से अपने घर जा रही थी। इसी दौरान सेक्टर-6 और 7 के डिवाइडिंग रोड से पहले एक एक्टिवा सवार उनके हाथ से फोन झपटकर शालीमार ग्राउंड की तरफ भाग गया। ई-रिक्शा से आरोपी का पीछा किया लेकिन एक्टिवा सवार आरोपी हाथ नहीं आया। पीड़िता की शिकायत पर थाना सेक्टर-7 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।