फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी बोले- संगीन अपराधों की जांच में तेजी लाई जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिला स्तरीय समिति की बैठक की उपायुक्त ने अध्यक्षता की। इसमें पोक्सो एक्ट, आईटी एक्ट, आर्म्स एक्ट व भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत दर्ज विभिन्न संगीन आपराधिक मामलों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

उपायुक्त महावीर कौशिक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में दर्ज संगीन अपराधों की जांच में तेजी लाई जाए। अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़कर उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलवाना सुनिश्चित किया जाए ताकि समाज में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। चिन्हित अपराधों को लेकर गठित जिला स्तरीय समिति का उद्देश्य गंभीर और सनसनीखेज अपराधों की पहचान कर एक संस्थागत तंत्र के माध्यम से आरोपी व्यक्तियों की सजा को सुनिश्चित करने के लिए त्वरित और उचित कार्रवाई सुनिश्चित करना है। बैठक में अवगत करवाया गया कि अधिकतर मामले अभियोजन चरण में हैं और न्यायालय के माध्यम इन मामलों विशेषकर पोक्सो एक्ट से संबंधित मामलों के त्वरित निपटान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
पोक्सो एक्ट मामलों में पीड़ित को जल्द मिले न्याय
जिन संगीन आपराधिक मामलों में आरोप तय हो चुके हैं, ऐसे मामलों को जल्द से जल्द निपटाने के लिए न्यायालय से अनुरोध किया जाएगा। पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज किए मामलों में पीड़ित को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए ताकि अपराध करने वालों तक एक कड़ा संदेश पहुंचे। उन्होंने कहा कि अभियोजन निदेशालय हरियाणा पंचकूला द्वारा चिन्हित अपराधों के संबंध में मानक संचालन प्रणाली (एसओपी) जारी किए गए हैं। इन एसओपी से चिन्हित अपराधों को लेकर गठित जिला स्तरीय समिति के सभी सदस्यों को अवगत करवाया जाए। इस अवसर पर सेंट्रल जेल अंबाला के अधीक्षक लखबीर सिंह बराड़, जिला न्यायवादी पंकज गर्ग तथा एसीपी राजकुमार भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें